अम्बिकापुर। 3 अप्रैल। देर रात को जारी हुई निगम, मंडल व आयोगों के अध्यक्षों की सूची में प्रदेश सरकार ने कुल 36 निगम, मंडल व आयोगों के अध्यक्षों के नाम जारी कर दिये हैं इनमें सरगुजा संभाग से भी दो नामों को जगह मिली है जिसके बाद सरगुजा जिले का निगम मंडलों में प्रतिनिधित्व बढ़ गया है।
4 अप्रैल को निकलेगी श्रीराम सेना की भव्य शोभायात्रा
नहीं थम रहा हाथियों का आतंक, फिर एक ग्रामीण को कुचलकर मारा
विदित हो कि लम्बे समय से प्रदेश में निगम, मंडल व आयोगों में नियुक्ति को लेकर चर्चा का बाजार गर्म था कई नेताओं द्वारा निगम, मंडल व आयोगों में स्थान पाने के लिए रायपुर दौड़ लगाई जा रही थी वहीं कई नेताओं द्वारा इसके लिए इधर उधर से भी जुगाड़ लगाने का प्रयास किया जा रहा था परन्तु कल देर रात को 10 बजे सोशल मीडिया पर निगम, मंडल व आयोगों के अध्यक्षों की सूची वायरल हो गई।
इस सूची में सरगुजा संभाग से दो नाम शामिल है सूची में बिलासपुर के भाजपा संभाग प्रभारी अनुराग सिंहदेव व पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैंकरा को शामिल किया गया है जहां अनुराग सिंहदेव को छ.ग. गृह निर्माण मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है वहीं श्री पैंकरा को वन विकास निगम में अध्यक्ष बनाया गया है।