सूरजपुर। 31 अगस्त। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गेतरा नाला के पास आज छुई खदान ढहने से वहां छुही निकालने घुसी तीन महिलाएं दब गई। इसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 9 गेतरा नाला के पास स्थित छुही खदान में तीन महिलाएं घर लिपने के लिए छुही मिट्टी लेने के लिए गई हुई थी। तीनों महिलाएं छुही खदान में घुसकर छुही निकाल रही थी इसी दौरान गीली खदान की मिट्टी ढह गई जिससे तीनों महिलाएं वहां दब गई। ग्रामीणों ने दबे तीनों महिलाओं को बाहर निकाला जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गईं वहीं शेष दोनों घायलों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।