अम्बिकापुर। 13 मार्च।
शहर के महामाया पहाड़ पर स्थित ऑक्सीजन पार्क को अब गणपति धाम के नाम से जाना जायेगा। उक्त संबंध में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख को एक पत्र प्रेषित कर जानकारी दी गयी है।
विभाग के अवर सचिव के.एल. मांझी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सरगुजा जिले में मौजूद महामाया पहाड़ (हाथी पखना) स्थित ऑक्सीजन पार्क का नाम वृक्षमित्र ओ.पी. अग्रवाल ऑक्सीजन पार्क अम्बिकापुर के स्थान पर गणपति धाम करने का प्रस्ताव कलेक्टर सरगुजा तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख द्वारा अनुशंसा किया गया था।
उक्त संबंध में विभाग द्वारा महामाया पहाड़ (हाथी पखना) स्थित ऑक्सीजन पार्क का नामकरण गणपति धाम कर दिया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि वन विभाग के सहमति से केवल नाम परिवर्तन किया गया है इस पहाड़ पर कोई भी गैर वानिकी गतिविधि हेतु भारत सरकार पर्यावरण एवं वन मंत्रालय नई दिल्ली से स्वीकृति लिया जाना आवश्यक होगा।
Trending
- Rihand Times 24-04-2025
- जमीन के फर्जीवाड़ा से दुखी पहाड़ी कोरवा ने की आत्महत्या, उपपंजीयक, पटवारी सहित 7 लोगों पर अपराध दर्ज
- चौथी भोज के बाद वापस लौट रहे ग्रामीणों की पिकप पलटी, 2 बच्चों की मौत, 9 घायल
- Rihand Times 22-04-2025
- सरगुजा से केशव व शचि का हुआ यूपीएससी में चयन
- एक लाख के पार पहुंचा सोने का भाव
- Rihand Times 21-04-2025
- ब्लड प्रेशर चेक कराने पहुंची आदिवासी महिला को आरएमए ने लगा दिया इंजेक्शन, महिला की मौत