अम्बिकापुर। 29 अक्टूबर।
चार दिन पूर्व शहर से अचानक लापता हुईं दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने बिहार के सासाराम से बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
ज्ञात हो कि शहर के केन्द्रीय विद्यालय में पढ़ने वाली दो बालिकाएं गत 25 अक्टूबर को अचानक अपने परिजनों को बिना बताये लापता हो गयी थीं जिसके बाद पुलिस द्वारा लगातार उनकी खोजबीन की जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा दोनों नाबालिगों को आज बिहार के सासाराम से सकुशल बरामद कर लिया गया है। उक्त मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।