अम्बिकापुर। 14 दिसम्बर। आगामी 19 दिसम्बर को अम्बिकापुर नगर निगम के वार्डों का आरक्षण सरगुजा कलेक्ट्रेट में किया जाएगा। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 19 दिसम्बर को अम्बिकापुर निगम के वार्डों का आरक्षण छ.ग. नगरपालिका अधिनियम 1994 के प्रावधानों के अनुसार कलेक्ट्रेट स्थित जिला कार्यालय सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान जो नागरिक इसमें उपस्थित रहना चाहते हैं वे उपस्थित रह सकते हैं।