रायपुर। राजधानी में आज आयोजित होने जा रहे किसान महासम्मेलन (Kisan Mahasammelan) में शामिल होने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने रायपुर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। राजधानी के साइंस कालेज मैदान में नौ मार्च को होने जा रहे किसान महासम्मेलन में डेढ़ लाख से अधिक किसान जुटेंगे।
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्याम नारंग ने कहा कि राष्ट्रीय कार्य परिषद की बैठक में हमें कार्यक्रम मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने हमें छत्तीसगढ़ की 11 सीटें जीतकर देने की बड़ी जिम्मेदारी दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पांच लाख से ज्यादा मत हसिल करने रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 12 मंडल और 170 शक्ति केंद्रों के 840 बूथ में जाकर काम करने के निर्देश दिए हैं।
भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री आलोक ठाकुर ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने भाजपा किसान मोर्चा को कार्यक्रम दिया है। साइंस कालेज मैदान में होने वाला किसान महासम्मेलन में डेढ़ लाख से ज्यादा किसान शामिल होंगे।
तीन विधानसभा अभनपुर, धरसींवा, अभनपुर व तिल्दा भाजपा मंडलों से किसान ट्रैक्टर, बस व अन्य साधनों से कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। तीनों विधायकों से भाजपा मंडल के कार्यकर्ता चर्चा कर कम से कम हर विधानसभा से 4,000 किसानों को लेकर आएंगे। साथ ही लोकसभा की सभी 11 सीट जीतने के लिए अभी से वातावरण बनाएंगे।
Trending
- जमीन के फर्जीवाड़ा से दुखी पहाड़ी कोरवा ने की आत्महत्या, उपपंजीयक, पटवारी सहित 7 लोगों पर अपराध दर्ज
- चौथी भोज के बाद वापस लौट रहे ग्रामीणों की पिकप पलटी, 2 बच्चों की मौत, 9 घायल
- Rihand Times 22-04-2025
- सरगुजा से केशव व शचि का हुआ यूपीएससी में चयन
- एक लाख के पार पहुंचा सोने का भाव
- Rihand Times 21-04-2025
- ब्लड प्रेशर चेक कराने पहुंची आदिवासी महिला को आरएमए ने लगा दिया इंजेक्शन, महिला की मौत
- Rihand Times 19-04-2025