रायपुर। 16 मई।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व विधि मंत्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के बाद आगामी नवंबर-दिसंबर 2024 में होने वाले नगरीय निकाय के चुनाव में नियमों में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। अब जनता खुद नगर पंचायत व नगरपालिकाओं के अध्यक्ष और नगर निगमों में महापौर चुनेगी।
ज्ञात हो कि भूपेश सरकार के सत्ता के आने से पहले तक निकायों में अध्यक्ष और महापौर का चुनाव स्वतंत्र रूप से होता था और जनता ही इन शीर्ष पदों के लिए मतदान करती थी मगर पिछली बार नगरीय निकायों के चुनाव के पहले पूर्ववर्ती कांग्रेस की भूपेश सरकार ने नगर पंचायत, नगरपालिका और नगर निगम के चुनाव के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए इसमें अध्यक्ष और महापौर के चुनाव का अधिकार जनता से छीनकर चुने हुए पार्षदों को दे दिया था।
इसपर अरुण साव ने कहा कि जब नगरीय निकायों के चुनाव होंगे तो मतदाता एक बार फिर से एक के बजाय दो वोट कर पाएंगे। इनमे एक पार्षद तो दूसरा नगर अध्यक्ष का होगा। प्रत्यक्ष रूप से महापौर के चुनाव कराने के नियम बनाने पर विचार किया जा रहा है।
Trending
- Rihand Times 24-04-2025
- जमीन के फर्जीवाड़ा से दुखी पहाड़ी कोरवा ने की आत्महत्या, उपपंजीयक, पटवारी सहित 7 लोगों पर अपराध दर्ज
- चौथी भोज के बाद वापस लौट रहे ग्रामीणों की पिकप पलटी, 2 बच्चों की मौत, 9 घायल
- Rihand Times 22-04-2025
- सरगुजा से केशव व शचि का हुआ यूपीएससी में चयन
- एक लाख के पार पहुंचा सोने का भाव
- Rihand Times 21-04-2025
- ब्लड प्रेशर चेक कराने पहुंची आदिवासी महिला को आरएमए ने लगा दिया इंजेक्शन, महिला की मौत