उदयपुर। 03 अप्रैल। सरगुजा जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रामगढ़ में अपने पिता तथा अन्य रिश्तेदारों के साथ पहुंची साढ़े सात वर्षीय बालिका बंदर के आक्रामक रूख को देखकर डर गयी तथा 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी, सौभाग्यवश सीधे खाई में गिरने के बजाए वह नीचे एक पेड़ पर अटक गई।
अनुराग बने गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष, रामसेवक पैंकरा को वन विकास निगम की जिम्मेदारी
4 अप्रैल को निकलेगी श्रीराम सेना की भव्य शोभायात्रा
बालिका की माता व अन्य महिलाओं द्वारा साड़ियों की रस्सी बनाकर एक युवक को नीचे उतारा जिसके बाद वहां उपस्थित अन्य लोगों व मदद को पहुंची पुलिस तथा वन विभाग के कर्मचारियों की मदद से उसे खाई से बाहर निकाला गया। जिसके बाद सभी लोग उसे लेकर सीधे अस्पताल पहुंचे जहां उसकी हालत अब ठीक है।