अम्बिकापुर। 03 दिसम्बर।
विधानसभा चुनाव में चल रही वोटों की गिनती में सरगुजा संभाग में भाजपा आगे निकलती दिख रही है। हाईप्रोफाईल अम्बिकापुर सीट पर उपमुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव को भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने 5140 वोटों से पीछे छोड़ दिया है वहीं सीतापुर विधानसभा की छठवें राउंड की गिनती समाप्त होने पर कांग्रेस प्रत्याशी अमरजीत भगत भाजपा के रामकुमार टोप्पो से 6315 वोटों से पीछे चल रहे हैं। लुण्ड्रा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी प्रबोध मिंज ने कांग्रेस के प्रीतम राम को 20700 वोटों से पीछे छोड़ दिया है।
सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा की पांचवें राउंड की गिनती समाप्त होने तक कांग्रेस के पारसनाथ राजवाड़े भाजपा की लक्ष्मी राजवाड़े से 9602 मतों से पीछे चल रहे हैं। प्रतापपुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी शकुंतला पोर्तें ने 4028 वोटों की बढ़त हासिल की है। वहीं प्रेमनगर में चौथे राउंड की गिनती समाप्ति तक भाजपा के भूलन सिंह मरावी ने कांग्रेस के खेलसाय सिंह को 10661 मतों से पीछे छोड़ दिया है।
कोरिया जिले में पांचवें राउंड की समाप्ति तक बैकुण्ठपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी भईयालाल राजवाड़े ने कांग्रेस की अम्बिका सिंहदेव को 11310 वोट से पीछे छोड़ दिया है। वहीं एमसीबी जिले में मनेन्द्रगढ़ विधानसभा सीट की तीसरे राउंड की गिनती समाप्त होने तक भाजपा प्रत्याशी श्यामबिहारी जायसवाल कांग्रेस के रमेशसिंह से 1896 वोट से आगे चल रहे हैं तथा भरतपुर सोनहत विधानसभा सीट भाजपा के हाथ से फिसलता दिख रहा है। कांग्रेस के प्रत्याशी गुलाब कमरो ने केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह को 1315 वोटों से पछाड़ा है।
बलरामपुर जिले में सामरी विधानसभा से भाजपा की उद्धेश्वरी पैकरा कांग्रेस प्रत्याशी से 5000 वोटों से पीछे चल रही हैं वहीं रामानुजगंज सीट से भाजपा के दिग्गज रामविचार नेताम कांग्रेस प्रत्याशी अजय तिर्की से 14000 वोटों की बढ़त बनाये हुए हैं।
Trending
- जमीन के फर्जीवाड़ा से दुखी पहाड़ी कोरवा ने की आत्महत्या, उपपंजीयक, पटवारी सहित 7 लोगों पर अपराध दर्ज
- चौथी भोज के बाद वापस लौट रहे ग्रामीणों की पिकप पलटी, 2 बच्चों की मौत, 9 घायल
- Rihand Times 22-04-2025
- सरगुजा से केशव व शचि का हुआ यूपीएससी में चयन
- एक लाख के पार पहुंचा सोने का भाव
- Rihand Times 21-04-2025
- ब्लड प्रेशर चेक कराने पहुंची आदिवासी महिला को आरएमए ने लगा दिया इंजेक्शन, महिला की मौत
- Rihand Times 19-04-2025