अम्बिकापुर। 30 जून। गांधीनगर पुलिस द्वारा परसों 100 नग नशीले इंजेक्शन के साथ दो युवकों को पकड़ा गया था। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के लिए ले जाते समय एक आरोपी पुलिस अभिरक्षा से भागने लगा परन्तु पुलिस ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। पुलिस से बचने के लिए आरोपी नाली में घुसकर छुप गया पर स्थानीय लोगों ने उसे देख लिया और पुलिस को जानकारी दे दी जिसके बाद पुलिस ने उसे नाली के भीतर से निकाल कर गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान वीडियो बना रहे स्थानीय लोगों को पुलिस ने वीडियो बनाने से मना भी किया।
देखें वीडियो