Author: Prasannjeet Kushwaha

अम्बिकापुर। 22 फरवरी। नगर निगम की आज हुई सामान्य सभा की बैठक में सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच जहां कुछ मुद्दों पर सर्वसम्मिति दिखी वहीं विपक्षी पार्षदों ने विकास कार्यों के मामले में सत्तापक्ष पर भेदभाव करने का गंभीर आरोप लगा दिया तथा निगम के सामान्य सभा की बैठक के औचित्य पर भी सवाल उठाते हुए विपक्षी पार्षदों ने बैठक में होने वाले निर्णयों का पालन ही नहीं होने की बात कही जिसपर सत्ता पक्ष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही की बात कही। स्वच्छता सर्वेक्षण में निगम के एक से 23वें पायदान पर…

Read More

अंबिकापुर। 22 फरवरी। सरगुजा पुलिस द्वारा रक्षित केंद्र स्थित पुलिस ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का गुरूवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में ओवर ऑल चौंपियन जिला बलरामपुर टीम को घोषित किया गया। चयनित प्रतिभागियों को आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए सरगुजा रेंज के आईजी, जिला कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने शुभकामनाएं दी। समापन समारोह का प्रारंभ खेल परेड ने पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज को सलामी देकर किया। खेल परेड का नेतृत्व दीपक दास ने किया। मधुर बैंड वादन के बीच परेड संपन्न हुआ। समापन समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज ने कहा कि…

Read More

अंबिकापुर। 22 फरवरी। स्कूली छात्रा ने बीते मंगलवार की शाम को अज्ञात कार सवारों के द्वारा दिनदहाड़े अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया, जिससे पुलिस की नींद उड़ गई। मामले की तहकीकात में पुलिस जब जुटी, तो पता चला सारे आरोप निराधार हैं। घटनाक्रम सामने आने के बाद घंटों हाथ-पांव मारी पुलिस के हाथ जब कुछ नहीं लगा। इधर पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपितों के विरूद्ध अपराध भी दर्ज कर लिया था। मोबाइल युग में छात्रा के द्वारा गढ़ी गई कहानी अभिभावकों को सजग करने वाली है। पुलिस के विवेचना में सामने आया है…

Read More

अम्बिकापुर। 21 फरवरी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला प्रशासन द्वारा मैनपाट महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 23 फरवरी को महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किया जायेगा। विदित हो कि इस वर्ष 23 से 25 फरवरी तक तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव मनाया जा रहा है। इसका शुभारंभ रोपाखार जलाशय के पास बने कार्यक्रम स्थल में 23 फरवरी को दोपहर डेढ़ बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के प्रभारी व वित्त एवं आवास तथा पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा की जायेगी। कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में पर्यटन एवं संस्कृति…

Read More

अम्बिकापुर। 21 फरवरी। मौसम में आए एकाएक बदलाव के कारण अभी भले ही ठंड का असर कम हो गया है परन्तु मौसम में एक बार फिर से बदलाव की संभावना मौसम विभाग ने जताई है तथा अगले सप्ताह 27 फरवरी को आंधी-बारिश के साथ कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टी होने का भी अनुमान जताया जा रहा है। विदित हो कि पिछले कुछ दिनों से बादलों के प्रभाव के कारण ठंड का असर कुछ कम हो गया है जिससे अब दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है परन्तु मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है उससे इस बदलाव को देखकर गर्म…

Read More

अंबिकापुर। 21 फरवरी। शहर में संचालित एक निजी बैंक के खाताधारक के खाते से 2 लाख 30 हजार रूपये अज्ञात ने निकाल लिया। इसकी भनक खाताधारक को उस समय मिली, जब उसे बैंक से फोन पर सूचना मिली कि उसके खाते में बैलेंस नहीं है। बैंक से स्टेटमेंट निकलवाने पर पता चला कि उसके बैंक खाता से 13 फरवरी 2023 से 30 मई 2023 के बीच दो लाख रूपये आहरण किया गया है। यही नहीं खाताधारक के द्वारा खाता खोलने के समय जिस मोबाइल नंबर से खाता को लिंक कराया गया था, वह भी बदला हुआ था। बैंक से किसी…

Read More

रायपुर, 17 फरवरी। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से असुविधा से बचाने नई वेबसाइट बनाई है। प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं के दौरान अभ्यर्थी ज्यादा होने के कारण वेबसाइट क्रैश हो जाती है। वेबसाइट क्रैश होने के कारण छात्र सर्वर डाउन की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसी समस्या आमतौर पर आवेदन करने के अंतिम दिनों में ज्यादा होती है। इसके अलावा परीक्षा परिणाम जारी होने के समय भी अभ्यर्थियों को परेशानी होती है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं की शिकायत अभ्यर्थी समय-समय व्यापमं में करते रहे हैं। इन्हीं परेशानियों से…

Read More

अम्बिकापुर। 17 फरवरी। शहर में पिछले कुछ दिनों से कानून व्यवस्था का मखौल उड़ा रहे नाबालिगों के गैंग पर अंततः पुलिस ने सख्ती दिखाई है तथा इस मामले में कुल तीन एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें से एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा भी है। विदित हो कि पिछले दो-तीन दिनों से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नाबालिगों का गैंग बाईकों और चार पहिया वाहनों में घूम-घूम कर आतंक मचा रहा है थाने के सामने मारपीट करने वाले आरोपियों पर भी पुलिस उनके नाबलिग होने के कारण सख्ती नहीं कर पाई जिससे कि इनका मनोबल बढ़ता गया है अब…

Read More

अम्बिकापुर। 03 फरवरी। राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से लागू की जाएगी। योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी एवं विवाहित महिला पात्र होगें। आवेदन के कैलेण्डर वर्ष अर्थात् जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है, उस वर्ष की 1 जनवरी को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला भी योजना के लिए पात्र होंगी। योजनांतर्गत पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रूपए का भुगतान उनके स्वयं के आधार लिंक डीबीटी आधारित बैंक खाते में किया जाएगा। सामाजिक सहायता…

Read More

बलरामपुर। 30 जनवरी। जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 3 में भोले-भाले लोगों को अपने झांसे में लेकर तथा उन्हें गुमराह कर धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने कल देर शाम पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन महिलाएं तथा दो पुरूष हैं। सभी पड़ोसी राज्य झारखंड के बताये जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार बलरामपुर के वार्ड क्रमांक 3 में सुरेश मिंज नामक व्यक्ति के यहां रहकर इन लोगों द्वारा भोले-भाले लोगों विशेषकर आदिवासियों को अपने निशाने पर लेकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। मामले की सूचना कल सोमवार को हिन्दू संगठन…

Read More